Saurav Ghosal Commonwealth Games 2022 : भारत को मिला एक और कांस्य पदक, सौरव घोषाल ने स्क्वैश में रचा इतिहास

Saurabh Ghosal

Saurav Ghosal Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल 2022 के छठे दिन भारत को एक और कांस्य पदक मिला। सौरव घोषाल ने स्क्वैश की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी को 3-0 से हराया। यह पहली बार है जब भारत ने स्क्वैश की एकल स्पर्धा में कई पदक जीते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत को एक और पदक मिला है। भारत के सौरव घोषाल ने स्क्वैश में कांस्य पदक जीता है। यह पहली बार है जब भारत ने स्क्वाश की एकल स्पर्धा में पदक जीता है। इस पदक के साथ, भारत के अब तक पदकों की कुल संख्या 15 हो गई है।

कांस्य पदक के इस मुकाबले में सौरव घोषाल का सामना इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप से ​​हुआ। यहां शुरू से ही सौरव की मजबूत पकड़ थी और उन्होंने तीन सेटों में जीत हासिल की। सेट-बाय-सेट स्कोर की बात करें तो सौरव ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 11-6, 11-1 और 11-4 से हराकर इंग्लैंड के खिलाड़ी को 3-0 से हरा दिया। सौरव के नाम इतिहास लिखा गया है, क्योंकि इससे पहले भारत को Commonwealth Games 2022 में किसी भी स्क्वैश एकल स्पर्धा में कोई पदक नहीं मिला था।

Saurabh Ghosal

35 वर्षीय सौरव घोषाल कोलकाता, पश्चिम बंगाल से आते हैं। भारत के सुपरस्टार सौरव को स्क्वैश में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल भी जीता था। जबकि एशियन गेम्स में उन्होंने 5 ब्रॉन्ज, एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है।

Commonwealth Games 2022 में भारत के पदक विजेता (3 अगस्त 2022 तक)

1. संकेत महादेव- रजत पदक (55 किलोग्राम भारोत्तोलन)
2. गुरुराजा- कांस्य पदक (भारोत्तोलन 61 किग्रा)
3. मीराबाई चानू- स्वर्ण पदक (भारोत्तोलन 49 किग्रा)
4. बिंदियारानी देवी – रजत पदक (55 किग्रा भारोत्तोलन)
5. जेरेमी लालरिनुंगा – स्वर्ण पदक (67 किलोग्राम भारोत्तोलन)
6. अचिंता शुली – स्वर्ण पदक (73 किग्रा भारोत्तोलन)
7. सुशीला देवी – रजत पदक (जूडो 48 किग्रा)
8. विजय कुमार यादव – कांस्य पदक (जूडो 60 KG)
9. हरजिंदर कौर- कांस्य पदक (भारोत्तोलन 71 किलोग्राम)
10. महिला टीम- स्वर्ण पदक (लॉन बॉल्स)
11. पुरुष टीम- स्वर्ण पदक (टेबल टेनिस)
12. विकास ठाकुर – रजत पदक (भारोत्तोलन 96 किग्रा)
13. मिश्रित बैडमिंटन टीम – रजत पदक
14. लवप्रीत सिंह – कांस्य पदक (भारोत्तोलन 109 किग्रा)
15. सौरव घोषाल – कांस्य पदक (स्क्वैश एकल स्पर्धा)
16. तूलिका मान – रजत पदक (जूडो)