UP PCS Result 2021: उत्तर प्रदेश पीसीएस 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पहले स्थान पर अतुल कुमार सिंह, दूसरे स्थान पर सौम्या मिश्रा और तीसरे स्थान पर अमनदीप का चयन हुआ है। उम्मीदवार अपना अंतिम परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।
लंबे इंतजार के बाद आज यानी 19 अक्टूबर को यूपी पीसीएस 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में मंधाता के राजगढ़ के अतुल कुमार सिंह ने प्रतापगढ़ में टॉप किया है. वहीं उन्नाव की सौम्या मिश्रा ने दूसरा और अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के सचिव ने आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर राज्य / ऊपरी अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 का अंतिम परिणाम (UP PCS Result 2021) जारी कर दिया है।
Contents
जारी हुआ परिणाम
आयोग ने कुल 29 प्रकार के 678 पदों के मुकाबले कुल 627 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। जबकि श्रम प्रवर्तन अधिकारी के 02 और प्राचार्य के 49 पद यानी कुल 51 पद रिक्त हैं. शीर्ष 10 में केवल दो लड़कियां शामिल हैं। उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और पदवार या श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। टॉपर्स की लिस्ट आप यहां नीचे देख सकते हैं।
यूपी पीसीएस 2021 भर्ती परीक्षा के लिए करीब सात लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, हालांकि प्रारंभिक परीक्षा में करीब 3.5 लाख उम्मीदवार ही शामिल हुए थे. प्रारंभिक परीक्षा में 5957 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। वहीं, मुख्य परीक्षा के बाद आयोग ने 1285 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में सफल घोषित कर साक्षात्कार के लिए बुलाया था. साक्षात्कार 21 जुलाई से 05 अगस्त 2022 और सितंबर 2022 में आयोजित किए गए थे जिसमें 25 उम्मीदवार अनुपस्थित थे।
UPPSC PCS 2021 Toppers List: यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
SR. NO. | उम्मीदवार का नाम (पोस्ट डिप्टी कलेक्टर) | कैटेगरी | रोल नंबर |
1 | अतुल कुमार सिंह | यूआर/जनरल | 539757 |
2 | सौम्या मिश्रा | यूआर/जनरल) फेम-यूपी | 362989 |
3 | अमनदीप | यूआर/जनरल | 278015 |
4 | निशांत उपाध्याय | यूआर/जनरल | 289464 |
5 | चंद्रकांत बगोरिया | यूआर/जनरल | 395058 |
6 | प्रवीण कुमार द्विवेदी | यूआर/जनरल | 553205 |
7 | शशि शेखर | यूआर/जनरल | 092050 |
8 | विवेक कुमार सिंह | यूआर/ओबीसी | 511593 |
9 | अमित सिंह | यूआर/जनरल | 505595 |
10 | मल्लिका नैन | यूआर/जनरल | 365822 |
पोस्ट वाइज टॉपर्स लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-
आपको बता दें कि पीसीएस भर्ती में 5 फीसदी पूर्व सैनिकों को आरक्षण देने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन था। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ द्वारा उच्च न्यायालय से एकल पीठ के फैसले को रद्द करने के बाद आयोग ने अंतिम परिणाम जारी किया है। इन उम्मीदवारों का सितंबर महीने में इंटरव्यू हुआ था.