UPTET 2022 : इस दिन जरी होगा UPTET 2022 का Notification, फटाफट देखे

UPTET 2022

UPTET 2022 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इन्हीं में से एक है UPTET की परीक्षा भी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित यूपीटीईटी परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है और इसके माध्यम से एक सरकारी शिक्षक की योग्यता तय की जाती है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। UPTET 2021 परीक्षा का परिणाम 8 अप्रैल 2022 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार सफल नहीं हुए या UPTET 2021 में भाग नहीं ले सके, उन्हें UPTET 2022 अधिसूचना का इंतजार करना चाहिए।

यूपीटीईटी 2022 अधिसूचना कब जारी होगी?

UPTET 2022 की अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपडेट का इंतजार करें।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

UPTET 2022 परीक्षा में बैठने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही, DELED के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या उपस्थित होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आप यूपीटीईटी 2022 का पुराना नोटिफिकेशन यूपीबीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।

UPTET 2022

UPTET 2022 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

ये परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाती है और दोनों की फीस अलग-अलग होती है। यूपीटीईटी पेपर 1 के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, जबकि एससी और एसटी के लिए 400 रुपये और विकलांगों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, यूपीटीईटी पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है, एससी और एसटी के लिए यह आवेदन शुल्क है। 800 रुपये और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये है।

Join